Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

मण्डला 26 मई 2022

जिला योजना भवन में जिला कोषालय द्वारा आईएफएमआईएस अंतर्गत वेब पोर्टल के माध्यम से ओवर द काउंटर चालान जमा के संबंध में भौतिक चालानों का प्रचलन समाप्त किए जाने एवं डिजिटल माध्यम से ही चालान जमा किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी ने आईएफएमआईएस अंतर्गत ओवर द काउंटर चालान जमा करने के संबंध में दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। यह प्रशिक्षण सहायक कोषालय अधिकारी नोखेलाल मर्सकोले; लेखा सहायक तीतुस कुमार एवं सहयोगी सहायक ग्रेड-3 कपिल मेहरा, मोहित कुशवाहा, संतोष धुर्वे द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से संबन्धित अधिकारी व कर्मचारी एवं बैंक के स्टॉफ सम्मिलित थे।

Related posts

सी.एम. हेल्पलाईन की विभागीय रैंकिंग में ऊर्जा विभाग प्रदेश में प्रथम स्थान

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा का जिले से स्थानांतरण

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चौगान देव मढ़िया के दर्शन कर पूजा अर्चना की  

Reva India News

Leave a Comment