Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 1 जून को

मण्डला 26 मई 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक 1 जून 2022 दिन बुधवार को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट गोलमेज में आयोजित की गई है। बैठक में अधिनियम अंतर्गत परिलक्षित एवं अनुसूचित जाति व जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में विधि व्यवस्था की स्थिति, पीड़ित व साक्षियों को यात्रा भत्ता, मजदूरी एवं आहार व्यय का भुगतान, अधिनियम के अधीन रजिस्ट्रीकृत मामलों की स्थिति, अन्वेषण की प्रकरणवार स्थिति, न्यायालय में प्रस्तुत किए गए चालान के बाद लोक अभियोजक के कार्य की स्थिति तथा अन्वेषण के बाद लोक अभियोजक द्वारा कार्यवाही, राहत पुर्नवास एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की स्थिति, अन्य संबंधित अधिकारियों के कार्यपालन संबंधी टीप एवं राहत प्रदान करने के लिए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।

Related posts

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में किया गया ऑनलाईन क्विज का आयोजन

Reva India News

जिले में मिले 30 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

राजस्व प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करें – श्री मिश्रा राजस्व महा अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश

Reva India News

Leave a Comment