Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 अप्रैल 2023

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सब नेशनल सर्टिफिकेशन में जिले को राज्यपाल ने दिया ब्रॉन्ज मेडल

मण्डला 28 अप्रैल 2023

राजभवन भोपाल में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 प्रभुराम चौधरी, मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग डॉ0 महेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा मोहम्मद सुलेमान अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की उपस्थिति में सीएमएचओ डॉ0 श्रीनाथ सिंह, जिला क्षय अधिकारी डॉ0 सुमित सिंगौर को सब नेशनल सर्टिफिकेशन के पुरूस्कार के अंतर्गत ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया।

टी.बी. के कैसेस में 20 प्रतिशत कमी लाने पर जिले को ब्रॉन्ज मैडल से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2022-23 के लिये प्रदेश से 30 जिलों में नामांकन किया था। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2025 तक क्षय उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। टीबी के मामलों में कमी लाने वाले जिलों को विभिन्न श्रेणियों में सर्टिफिकेट, पदक एवं प्रोत्साहन राशि से पुरूस्कृत करने के लिये सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

स्व-सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं लिख रही हैं कामयाबी की नई इबारत

अपने दृढ़संकल्प और अनेकों बाधाओं से लड़कर सफल बनी सुशीला

मण्डला 28 अप्रैल 2023

गांव की गलियों से निकलकर महिलाएं कामयाबी की इबारत लिख रही हैं। सामाजिक बंधन होने के उपरांत भी आगे बढ़ने के जज्बे ने मण्डला जिले के बीजाडांडी विकासखण्ड निवासी सुशीला वरकड़े को सरस्वती आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़कर स्वावलंबी बनने की दिशा प्रदान की। वर्तमान में सुशीला के परिवार की स्थिति में परिवर्तन आया है एवं समाज में भी सुशीला का प्रभाव बढ़ा है। सुशीला की बेटी वर्तमान में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। सुशीला का कहना है कि मैं अगर समूह से नहीं जुड़ी होती तो आज इस स्थिति में नहीं पहुँच पाती। आजीविका मिशन से परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में जो सुधार आया है उसके लिए मैं मध्यप्रदेश सरकार को धन्यवाद करती हूं।

सुशीला बताती है कि उनका जन्म गरीब परिवार में हुआ था। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अपनी पढ़ाई सिर्फ 10वी कक्षा तक ही कर पाई। सुशीला के परिवार की आय का साधन सिर्फ खेती था वो भी वर्षा के पानी पर निर्भर था जिसके कारण परिवार के साल भर के भरण-पोषण में बहुत परेशानी होती थी। सुशीला के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी, छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिये भी वह बहुत परेशान होती थी। सुशीला आगे कहती हैं कि ग्राम में संगठन का गठन हुआ तो ग्राम संगठन में दस्तावेजीकरण कर मेरा चयन हुआ। समूह से 10 हजार रुपये का ऋण लेकर सिलाई का कार्य करने लगी। साथ ही कुछ समय बाद अपना पूरा ऋण वापस भी कर दिया। मैंने सीसीएल से 50 हजार रूपए ऋण लेकर गांव में ही एक किराना दुकान खोली। साथ ही इसी दुकान में ही गल्ला खरीदी एवं विक्रय का कार्य शुरू किया। मैंने गांव में आजीविका गतिविधि से जुड़कर एक आटा चक्की भी लगाई जिससे मेरे परिवार की मासिक आय लगभग 15 हजार रूपए हो गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

अंकिता का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

मण्डला 28 अप्रैल 2023

प्रसव पीड़ा से पीड़ित अंकिता विश्वकर्मा को अंजनियां बिछिया अस्पताल में मेटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां ऑपरेशन के पश्चात अंकिता और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अंकिता का कहना है कि वह प्रसव पीड़ा से बहुत परेशान थी, हिम्मत ही न थी लेकिन अस्पताल स्टॉफ के द्वारा अंकिता का मनोबल बढ़ाया गया। डॉक्टरों की टीम ने मेरा सफल ऑपरेशन निःशुल्क किया तथा दवाईयाँ और रहने की व्यवस्था भी की गई। मैं म.प्र. शासन और डॉक्टर्स की टीम को धन्यवाद देती हूँ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला आयोजित

मण्डला 28 अप्रैल 2023

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित ऐम्बेसटर डॉ. रीनू शर्मा द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण बिंदुओं, अकादमिक संरचना, सामान्य वैकल्पिक विषय, व्यावसायिक विषय, परियोजना कार्य के संबंध में सूक्ष्म जानकारी प्रदान की गई। डॉ. रिया मरकाम द्वारा लर्निंग आउटकम, क्रेडिट अंक, मूल्यांकन विधि, ग्रेड कार्ड के साथ-साथ एजीपीए, सीजीपीए से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया एवं उनके प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला जेल मण्डला में बंदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, विधिक सहायता एवं विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

मण्डला 28 अप्रैल 2023

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मान0 एस0के0 जोशी के निर्देशन में एवं श्री डी0आर0 कुमरे जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन में जिला जेल मण्डला में बंदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, विधिक सहायता एवं विधिक जाागरूकता शिविर का आयोजन 27 अप्रैल 2023 को 11 बजे किया गया। शिविर में श्री डी0आर0 अहिरवार जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती दीपिका एस ठाकुर जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री ए0एस0 ठाकुर जेल अधीक्षक जिला जेल मण्डला, श्री लवसिंह काटिया उप जेल अधीक्षक, डॉ. रितेश डोंगरे, डॉ. शुभम त्रिवेदी, डॉ. रमा पटेल, सुश्री श्रद्धासिंह राजपुत लीगल एड डिफेंस काउंसिल, जिला जेल का समस्त स्टॉफ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय से उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों द्वारा कुल 96 पुरूष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 12 महिला बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण महिला चिकित्सक द्वारा किया गया एवं निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ऐसे बंदियों को चिन्हित किया जाकर विधिक सलाह प्रदान की गई। पूर्व में जिन अधिवक्ताओं को बंदियों के प्रकरणों में नियुक्त किया गया था, उनके द्वारा बंदियों के प्रकरणों में हुई कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित पैनल अधिवक्ताओं के द्वारा प्रदान की गई तथा उक्त कार्यक्रम में बंदियों को उनके संवैधानिक तथा विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उपार्जन की अंतिम तिथि 15 मई

मण्डला 28 अप्रैल 2023

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 अन्तर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 1 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक नियत की गई है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य 2125/- प्रति क्विंटल नियत किया गया है। स्लॉट बुक करने की सुविधा 15 मई 2023 के 10 दिन पूर्व तक शासन द्वारा नियत है। जिले में 53 उपार्जन केन्द्रों में से 9210 किसानों ने ही स्लॉट बुक कराया गया है, जिसके विरूद्ध 3275 किसानों ने 199430.66 क्विंटल गेहूं उपार्जन केन्द्र में विक्रय किया गया है। गेहूं विक्रय हेतु जिले की सहकारी संस्थाओं के उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुकिंग निःशुल्क किया जा रहा है, जो किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय करना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्र का चयन कर सकते हैं। चयन की सुविधा उपार्जन पोर्टल के वेबसाईट www.mpeuparjan.nic.in पर या स्वयं के मोबाईल से भी स्लॉट बुक कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि स्लॉट बुकिंग करते समय एक बार ही उपार्जन केन्द्रों का चयन करें ताकि बार-बार निरस्त कराने की आवश्यकता न हो अन्यथा बार-बार निरस्त करने पर पात्रता नहीं रहेगी। जिले में 28 गोदाम स्तरीय केन्द्र बनाये गए हैं ताकि केन्द्रों से कम से कम परिवहन करना पड़े। जिले के किसानों से आग्रह है कि एफ.ए.क्यू. क्वालिटी की उपज लेकर ही उपार्जन केन्द्र पर आएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नवोदय की कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा आज

मण्डला 28 अप्रैल 2023

जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी जिला-मण्डला म०प्र० में कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों में दिन शनिवार को 11 बजे से 1 बजे तक सम्पन्न होगी। जिले के सभी 9 विकासखण्डों में 19 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvs- school/MANDLA/en पर अपलोड कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन नं० तथा जन्मतिथि डालकर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कराकर अध्ययनरत् विद्यालय के प्रधान पाठक से हस्ताक्षर कराकर परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा, जो कि परीक्षा केन्द्र में जमा हो जायेगा। प्रवेश-पत्र की छायाप्रति विद्यार्थी अपने पास रख सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,मध्यप्रदेश जिला शाखा मण्डला

भुगतान के लिए भटक रहे जननी सुरक्षा हितग्राही

ग्यारहवें दिन हडताल पर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मी

मंडला- पूरे प्रदेश के साथ मंडला जिले संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर बेमियादी हडताल पर ग्यारहवें दिन जमे रहे। इस हडताल का अब व्यापक असर स्वास्थ्य विभाग की सेवा और योजनाओ पर देखने मिल रहा है। संविदा कर्मियो की हडताल से हितग्राहीमूलक भुगतान पर ब्रेक लग गया है। जननी सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता योजना के तहत महिलाओ को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। ग्यारह दिन की हडताल में करीब एक हजार से अधिक की संख्या में हितग्राहियो का भुगतान लंबित हो गया है।

एनएचएम संविदा कर्मी अपनी मांगो को लेकर 18 अप्रैल से हडताल पर चले गये है। जिससे कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो गये है। शुक्रवार को संविदा एएनएम वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भवती महिलाओ और बच्चो का टीकाकरण नहीं हो सका। सीएचओ के ना हो से गर्भवती महिलाओ की जांच भी प्रभावित होगई है। इसके साथ रोजाना होने वाले प्रसव के बाद महिला हितग्राहियो को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है। जिससे हितग्राहियो को भटकना पड रहा है।

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी नियमितीकरण, 5 जून 2018 की नीति, प्रकरण वापिसी, आउटसोर्स प्रथा बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। इससे पहले दिसंबर माह में आंदोलन किया था जिसमें सरकार ने भरोसा दिलाया कि मांग पूरी की जाएगी लेकिन तीन माह बाद भी मांग पूरी नहीं की गई। जिससे एक बार फिर संविदा स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन की राह पर निकल गये है। संविदा कर्मियो का कहना है कि अब जब तक मांग पूरी नहीं की जाएगी आंदोलन जारी रखा जाएगा।

 

 

Related posts

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने की सीएम हेल्पलाईन तथा समाधान कार्यक्रम की समीक्षा

Reva India News

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारी से बचने एडवाईजरी

Reva India News

विद्या महाशक्ति पीठ में महाआरती के साथ मां को चढ़ाया 56 भोग  

Reva India News

1 comment

https://www.israelxclub.co.il/girls-cat/דירות-דיסקרטיות-בפתח-תקווה/ May 20, 2023 at 12:12 am

The very next time I read a blog, Hopefully it does not fail me as much as this particular one. After all, I know it was my choice to read through, but I actually believed you would probably have something useful to say. All I hear is a bunch of whining about something that you could fix if you were not too busy searching for attention.

Reply

Leave a Comment