Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ

मंडला, 19 मार्च 2026

जल स्त्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम पंचायत पोंडीमाल, बारोंची, तरावानी, छिंदगांव एवं लावरमुड़िया में जनभागीदारी के माध्यम से जल स्त्रोतों की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा तालाब, कुओं सहित अन्य जल स्त्रोतों की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जिले में निरंतर संचालित किया जाएगा, जिससे जल स्त्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके तथा आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित हो। जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने आसपास के जल स्त्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने में सहयोग करें।

Related posts

राजा भोज की स्मृति में होगा भोज महोत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजा भोज के कृतित्व और व्यक्तित्व को जनसामान्य के सम्मुख लाने के लिए होंगे विविध कार्यक्रम भोपाल नगर सीमा पर करें राजा भोज द्वार का निर्माण

Reva India News

साढ़े चार लाख की लागत से बनेगा ग्वारा स्वागत द्वार पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Reva India News

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत हीरापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment