Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

 *अपने ही घर पर दो-दो सार्वजनिक हैंडपंप खुदवा लिया जनपद सदस्या घोंटा ने*

 

रविवार,16 जुलाई 2023

 

//असलियत की जांच कर वार्ड क्रमांक पांच में हैंडपंप जल्द लगाए जाने की की जा रही है मांग/

//सी एम हेल्पलाइन और एस डी एम से गुहार के बाद भी समाधान नहीं//

 

*मंडला*

 

मवई विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घोंटा सरपंच सविता भवेदी,उपसरपंच महेंद्र कुंजाम,वार्ड क्रमांक 6 वार्ड पंच महेंद्र पूषाम, वार्ड क्रमांक 4 मुकेश दास बिंझिया, ग्रामीण संतोष बिंझिया, दिनेश आंधवान,राकेश पड़वार,लाला दास ग्यावल ने साक्षात्कार में बताया है,कि क्षेत्र क्रमांक 12 की पूर्व 2015 तक जनपद पंचायत सदस्या रहीं संगीता मोंगरे और वर्तमान जनपद पंचायत सदस्या सिलोचना मोंगरे दोनों ही सपूत दास मोंगरे की पत्नियां हैं। सपूत दास मोंगरे मवई एवं घोंटा लैंप्स के प्रभारी प्रबंधक हैं।जो ग्राम एवं ग्राम पंचायत घोंटा के निवासी भी हैं।सपूत दास मोंगरे की दोनों पत्नियां एक ही जनपद पंचायत क्षेत्र की एक के बाद एक जनपद पंचायत सदस्या रहते आ रही हैं।

 

बताया गया कि इन दोनों जनपद पंचायत सदस्याओं ने घोंटा पंचायत के लिए स्वीकृत दो-दो सार्वजनिक हैंडपंपों को अपने ही मकान के अपने अपने ब्लॉकों के आंगन में खुदवाकर पानी के भारी संकट से जूझते आ रहे ग्रामीणों के हक पर जबरदस्त डाका डालने का काम किया है। इस पर ग्रामीणों के द्वारा शिकायत किये जाने पर फंसा देने की धमकियां भी दी जाने लगी हैं।पानी की बूंद बूंद के लिए तरसते आ रहे ग्रामीणों के द्वारा सी एम हेल्पलाइन और ग्राम पंचायत प्रस्ताव सहित एसडीएम बिछिया को शिकायत किये जाने के बाद भी समाधान अब तक नहीं हो सका है।

दोनों महिलाएं एक ही मकान के अलग अलग ब्लाकों में रहती हैं।

उचित स्थान पर हैंडपंप खुदाई नहीं हो पाने के कारण ग्रामीणों की पानी की भारी किल्लत खत्म हो नहीं रही है। बल्कि दिनों दिन और भी बढ़ती जा रही है। दोनों ही हैंडपंप इनके मकान की बाउंड्री के भीतर लगा लिए जाने के कारण कोई भी ग्रामीण पानी लेकर जा नहीं सकते।

 

एक सार्वजनिक हैंडपंप को 2015 के पहले जनपद पंचायत सदस्या रही संगीता मोंगरे के द्वारा अपने मकान में पहली बार खुदवा लिए जाने के बाद ग्रामीणों को पता चलने पर फिर से मांग की गई ‌। 2023 में दूसरी बार स्वीकृति मिलने के बाद भी जनपद पंचायत सदस्या सिलोचना मोंगरे ने बिना किसी की जानकारी में लाए अपने ही मकान के अपने ब्लॉक में फिर से खुदवा लिया है ।जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

इसी बात पर वार्ड पंच मुकेश दास बिंझिया के वाट्सेप आई डी पर जनपद सदस्या सिलोचना मोंगरे के द्वारा धमकी भरी पोस्ट भी की गई।जबकि वार्ड पंच मुकेश दास के द्वारा अपने मोबाइल से इस संबंध में सी एम हेल्पलाइन में कभी शिकायत नहीं की गई है।

फी हाल आंगनबाड़ी केंद्र घोंटा या फिर बस स्टेंड घोंटा में लगे हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ता है। पुरुष साईकिल , कांवड़ या फिर महिलाएं सिर पर पानी का बजन ढोकर लगभग आधा किलोमीटर दूर से लाने मजबूर रहती हैं।

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सी एम हेल्पलाइन 181 में जून 2023 के अंत में शिकायत करने पर एक हैंडपंप के मत्थे को विभाग के कर्मचारी लेकर गये हैं।

जाहिर कर दें कि बिजली का सिंगल फेस कनेक्शन ही इनके घर पर लगा हुआ है।जिससे इस हैंडपंप में संबरसियल मोटर डालकर चलाई जाती है।

वैसे तो हाल ही में खुदे हैंडपंप में ससंबरसियल नहीं लगाया गया है। जिसको मौका पाकर लगा लेने के इंतजार में है।

 

ग्राम पंचायत परिवार और ग्रामीणों के द्वारा मांग की गई है,कि जल्द से जल्द जांच कार्रवाई कर वार्डवासियों की सुविधा के मद्देनजर यहां पर हैंडपंप लगाया जाये।

 

 

ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीण

ग्राम पंचायत घोंटा, विकासखंड मवई ।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 नवम्बर 2021

Reva India News

आकाशीय बिजली, वज्रपात आदि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए सुझाव

Reva India News

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय अंजनिया में कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment