Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैक्सीनेशन महाभियान के लिए सतत् भ्रमण कर जनता को जागरूक करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ड्यूटी ऑफिसर्स को दिए निर्देश

मण्डला 19 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 21 जून से प्रारंभ हो रहे कोविड वैक्सीनेशन के महाभियान के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने ड्यूटी ऑफिसर्स को निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में सतत् भ्रमण कर जनता को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें एवं महाभियान के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा अपने मैदानी अमले के साथ समन्वय कर महाभियान के तहत् दिए गए दायित्वों को पूरा करेंगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन महाभियान को निर्वाचन कार्य की तरह गंभीरता से लें। अधिकारी प्रत्येक पंचायत तक जाएं एवं प्रत्येक घर तक पहुंच बनाते हुए आमजनों को अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

कलेक्टर ने सभी बीएमओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में लगाए जाने वाले वैक्सीनेशन सेशन की जानकारी तैयार कर लें। इसी प्रकार समय पूर्व कोविड वैक्सीनेशन के डोज भी प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन केन्द्र में आमजनों के लिए पानी, छाया तथा बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसी प्रकार मॉडल वैक्सीनेशन सेंटर भी बनाया जाना सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि टीकाकरण केन्द्रों में सेल्फी प्वाईंट भी लगाएं तथा प्रचार-प्रसार से संबंधित सामग्री भी चस्पा करें। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन की जागरूकता के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर नवाचार करें। ड्यूटी ऑफीसर्स 21 जून को प्रति घण्टे वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर में देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

Related posts

महिष्मति घाट में साबुन, सोडा, शैंपू का उपयोग करने पर कार्यवाही होगी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 जनवरी 2023

Reva India News

मंगलवार को बिछिया के 18 कुआं में किया गया क्लोरीनेशन

Reva India News

Leave a Comment