Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 16 नवम्बर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

लोकतंत्र का महापर्व आज: निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

मतदान केन्द्रों में किया गया उत्साहपूर्वक स्वागत

मंडला 16 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत मतदान दलों को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से निर्वाचन सामग्री का वितरण कर उन्हें वाहनों द्वारा मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सामग्री वितरण स्थल पर उपस्थित रहते हुए व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

शासकीय पॉलीटेक्निक परिसर में सबसे पहले मूल आदेशों का वितरण किया गया जिसके लिए प्रति विधानसभा 16 काउंटर बनाए गए थे। इसके पश्चात ईव्हीएम सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया जिसके लिए कुल 47 काउंटर बनाए गए। बिछिया विधानसभा के लिए 17, निवास विधानसभा के लिए 16 तथा मंडला विधानसभा के लिए 14 काउंटर बनाए गए। प्रत्येक विधानसभा में 2-2 रिजर्व काउंटर भी बनाए गए थे। एक काउंटर से 2 सेक्टर की सामग्री का वितरण किया गया। इससे पूर्व संबंधित रिटर्निंग अधिकारी तथा अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्राँग रूम खोलने की कार्यवाही की गई।

 

संकेतकों से मिली सहायता

 

सामग्री वितरण स्थल पर मतदान दलों के सदस्यों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में स्पष्ट संकेतक लगाए गए थे। इन संकेतकों में सामग्री वितरण से संबंधित सभी जानकारियाँ अंकित की गई थी। साथ ही परिसर का नक्शा सहित आवश्यक जानकारी तथा विधानसभावार मतदान केन्द्रों की दूरियां भी प्रदर्शित की गई थी जो मतदान दल के सदस्यों के लिए सहयोगी बने हैं। बिछिया विधानसभा के संकेतकों में हरे रंग, निवास में लाल रंग तथा मंडला के संकेतकों में नीले रंग का उपयोग किया गया था। साथ ही हेल्पडेस्क के माध्यम से भी मतदानकर्मियों को सहयोग प्रदान किया गया।

 

मतदानकर्मियों के लिए किए गए इंतजाम

 

सामग्री वितरण स्थल में मतदान दलों के सभी सदस्यों के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए। एक दिन पूर्व मंडला पहुंचे मतदानकर्मियों के लिए छात्रावासों में रूकने और भोजन की व्यवस्था की गई थी। वहीं 16 नवंबर को पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों के लिए पानी, चाय, नास्ता एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही अस्थायी अस्पताल के रूप में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। इसके अलावा मतदान केन्द्रों में भी समुचित इंतजाम किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

केन्द्रों में मतदान दलों का आत्मीय स्वागत

मंडला 16 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत 17 नवंबर को मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके लिए मतदान दल निर्वाचन सामग्री लेकर गुरूवार की सुबह शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। यहां मतदान केन्द्रों में मतदान दलों का आत्मीय स्वागत किया गया है। मतदानकर्मियों का स्वागत फूलमाला से किया गया। अनेक स्थानों पर पारंपरिक नृत्य, ढोल-बाजों के साथ स्वागत किया गया। इससे मतदानकर्मियों के चेहरे खिल उठे। मतदान दलों के आवास के लिए केन्द्रों में बेहतर व्यवस्था बनाई गई है। मतदान दलों के लिए बाल्टी, मग, टूथपेस्ट, साबुन, हेंकी, हेंडवॉस, तेल, कंघी, टॉर्च आदि की व्यवस्था की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

समाचार

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत मतदान आज

जिले में 7 लाख 90 हजार 998 मतदाता, 945 मतदान केन्द्र

मतदाता पर्ची के साथ पहचान पत्र अनिवार्य

मंडला 16 नवंबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मंडला जिले के बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार 17 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। जिले के 55 मतदान केन्द्रों में मतदान समाप्ति का समय दोपहर 3 बजे है। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान से पूर्व प्रातः 5:30 बजे सभी मतदान केन्द्रों में मॉकपोल किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मंडला जिले में 945 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें विधानसभा बिछिया के 304, निवास के 321 तथा मंडला के 320 मतदान केन्द्र शामिल हैं। जिले में 222 माईक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं जो मतदान की पूरी प्रक्रिया में नजर रखेंगे। जिले के 535 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग तथा 75 मतदान केन्द्रों में सीसीटीव्ही के माध्यम से नजर रखी जाएगी। चिन्हित 47 मतदान केन्द्रों में बाहर की ओर कैमरे लगाए जा रहे हैं जो भीड़ पर नजर रखेंगे।

 

जिले में 7 लाख 90 हजार 998 मतदाता

 

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले में कुल 790998 मतदाता हैं जिनमें 390312 पुरूष, 400672 महिला एवं 14 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। जिले का जेंडर रेशो 1026 तथा ईपी रेशो 62.39 है। विधानसभा बिछिया में कुल 259161 मतदाता हैं जिनमें 127744 पुरूष, 131413 महिला एवं 4 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा निवास में कुल 263912 मतदाता हैं जिनमें 129936 पुरूष, 133969 महिला एवं 7 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। इसी प्रकार विधानसभा मंडला में कुल 267925 मतदाता हैं जिनमें 132632 पुरूष, 135290 महिला एवं 3 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं।

 

9562 पीडब्ल्यूडी, 884 सर्विस वोटर

 

मंडला जिले में कुल 9562 दिव्यांग मतदाता हैं। बिछिया विधानसभा में 3066, निवास विधानसभा में 3323 तथा मंडला विधानसभा में कुल 3173 दिव्यांग मतदाता हैं। इसी प्रकार जिले में कुल 884 सर्विस वोटर हैं। जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में 206, निवास में 412 तथा मंडला में 266 सर्विस वोटर हैं।

 

80 वर्ष से अधिक आयु के 6414 तथा 18-19 आयु वर्ग के 36719 मतदाता

 

जिले की तीनों विधानसभाओं में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 6414 बुजुर्ग मतदाता हैं। जानकारी के अनुसार बिछिया विधानसभा में कुल 2212, निवास विधानसभा में 2128 तथा  मंडला विधानसभा में 2074 बुजुर्ग मतदाता हैं। इसी प्रकार जिले की तीनों विधानसभाओं में 18-19 आयु वर्ग के कुल 36719 मतदाता हैं जिनमें बिछिया विधानसभा के 12149, निवास विधानसभा के 12353 तथा मंडला विधानसभा के 12217 मतदाता शामिल हैं।

 

90 मतदान दलों में सभी सदस्य महिलाएं

 

17 नवंबर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन के लिए जिले में कुल 90 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन केन्द्रों में मतदान दल में सभी महिला सदस्य हैं। जिले की बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा प्रत्येक में 30-30 पिंक बूथ बनाए गए हैं। मतदान दलों में शामिल महिला अधिकारियों में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। पिंक बूथों में महिला दलों के आवास एवं सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन द्वारा समुचित इंतजाम किए गए हैं।

 

55 मतदान केन्द्रों में आज 3 बजे तक होगा मतदान

 

मंडला जिले के 55 मतदान केन्द्रों में 17 नवंबर 2023 की शाम 3 बजे तक मतदान किया जाएगा। इनमें बिछिया विधानसभा के 47 मतदान केन्द्र तथा मंडला विधानसभा के 8 मतदान केन्द्र सम्मिलित हैं। जानकारी के अनुसार जिन मतदान केन्द्रों में आज शाम 3 बजे से चुनाव प्रचार बंद होगा उनमें विधानसभा क्षेत्र बिछिया के मतदान केन्द्र क्रमांक 118, 135, 136, 137, 138, 140, 142, 144, 145, 193, 198, 200, 201, 202, 204, 251, 262, 263, 264, 265, 268, 271, 272, 273, 274, 276, 278, 279, 280, 281, 283, 284, 285, 286, 287, 288, 291, 292, 294, 297, 298, 299, 300, 301, 302, 303 एवं 304 इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र मण्डला के मतदान केन्द्र क्रमांक 65, 66, 67, 69, 70, 107, 108, 130 शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

समाचार

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

मतदान अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने की जिलेवासियों से मतदान करने की अपील

मंडला 16 नवम्बर 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 17 नवम्बर 2023 को जिले में होने वाले विधानसभा आम निर्वाचन के तहत् स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। मतदान हमारा अधिकार के साथ-साथ दायित्व भी है, इसलिए प्रत्येक मतदाता को अपने घर से निकलकर नजदीकि मतदान केन्द्र में अपना मत अवश्य देना है। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक का नियत किया गया है। मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

समाचार

मतदान दिवस 17 नवम्बर को सवैतनिक अवकाश घोषित

मंडला 16 नवम्बर 2023

                निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निजी औधोगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों के ऐसे नियोजित कामगार जो मध्यप्रदेश राज्य के मतदाता हैं, उन्हें मतदान हेतु नियत मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश की पात्रता होगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंडला द्वारा मतदान दिवस 17 नवंबर को जिले के निजी औधोगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों में नियोजित कामगारों को सवैतनिक अवकाश प्रदान किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

मतदाता परिचय पत्र उपलब्ध नहीं होने पर

पहचान के लिए दिखा सकते हैं वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज

मंडला 16 नवंबर 2023

                भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है परंतु उसके पास मतदाता परिचय पत्र उपलब्ध नहीं है तो भी वह मतदाता परिचय पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटो युक्त दस्तावेज में से कोई एक दिखाकर मतदान कर सकता है।

इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यदि किसी कारण से किसी नागरिक को मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होती है, लेकिन उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो भी वह मतदान कर सकेगा। सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किया जा रहा है। जो मतदाता वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा। 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

800.76 लीटर शराब जब्त

मंडला 16 नवंबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 से संबंधित सी-विजिल मोबाईल ऐप के इलेक्शन सीजर मैनेंजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) द्वारा आबकारी विभाग एवं एएसएसटी टीम के माध्यम से आज 800.76 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 95 हजार 100 रूपए है। जिला कॉन्टेक्ट सेल के एनजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी अब तक 185 शिकायत दर्ज की गई हैं जिनका निराकरण भी कर दिया गया है। इस तरह जिले के चारों तरफ चैकपोस्ट के माध्यम से एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा सतत निरीक्षण/निगरानी का कार्य किया जा रहा है।

Related posts

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की हुई समीक्षा कलेक्टर ने ली बैठक

Reva India News

घुघरी जनपद सभागार में जागरूकता शिविर 21 नवंबर को

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूलों एवं कन्या छात्रावासों में आयोजित की गईं खेल गतिविधियाँ

Reva India News

Leave a Comment