Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जब्त सामग्री को अवमुक्त करने समिति गठित

 

मण्डला 12 मार्च 2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने मंडला आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए बिछिया, निवास एवं मंडला के उड़नदस्ते, स्थैतिक निगरानी टीमों या पुलिस प्राधिकारियों द्वारा निर्वाचन के दौरान जब्त की गई नगदी आदि को अवमुक्त करने के संबंध में निर्णय लेने हेतु जिला स्तर पर समिति गठित कर दी है। समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, डिप्टी कलेक्टर लालशाह जगेत एवं जिला कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी शामिल हैं। समिति के सहयोग के लिए वाणिज्यकर अधिकारी सरिता भगत, लेखाधिकारी जिला पंचायत तफीम अहमद एवं प्रवीण श्रीवास, जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण दिनेश गौतम, विकासखंड समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण दीपचंद नंदा एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर नीरज तिवारी को नियुक्त किया गया है।

Related posts

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई

Reva India News

31 जुलाई को होगी जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक

Reva India News

7वी एवं 9वी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को

Reva India News

Leave a Comment