Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी का प्रथम रेंडमाईजेशन आज

मण्डला 20 मार्च 2024
लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन 21 मार्च 2024 को कलेक्ट्रेट गोलमेज सभाकक्ष में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। रेंडमाईजेशन के उपरांत वेयरहाउस को खोलकर प्रथम रेंडमाईजेशन सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित ईव्हीएम व्हीव्हीपेट मशीनों को चिन्हित कर विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की अभिरक्षा में सौंपी जाएंगी। यह कार्य 21 मार्च को दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक तथा 22 मार्च को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक रानी फूलकुंवर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे ईव्हीएम व्हीव्हीपेट वेयरहाउस में किया जाएगा। 23 मार्च को प्रातः 10 बजे से ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट मशीनों को अधिग्रहित वाहनों के माध्यम से परिवहन कर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन मंडला में स्थापित स्ट्राँग रूम ले जाया जाएगा। मशीनों को ईएमएस 2.0 मोबाईल ऐप के माध्यम से रिसीव कर स्ट्राँग रूम सील किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से रेंडमाईजेशन तथा उसके उपरांत की जाने वाली कार्यवाहियों के उपरांत उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Related posts

कोतवाली थाना मण्डला में आयोजित की गई कार्यशाला

Reva India News

बदलाव का नेतृत्व: महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित जनपद पंचायत बीजाडांडी में महिलाओं ने सीखा नेतृत्व, आत्मनिर्भरता व कौशल विकास

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय साइन लैंगवेज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आज  

Reva India News

Leave a Comment