Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

31 जुलाई 2024 तक निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

मण्डला 1 अप्रैल 2024

जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा आगामी 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक निजी तथा अशासकीय नलकूप खनन प्रतिबंधित कर दिया गया है। जारी आदेश में मण्डला जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। प्रत्येक राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को ऐसी बोरिंग मशीनों जो अवैध रूप से जिले में प्रतिबंधित स्थानों पर प्रवेश करेगी अथवा नलकूप खनन, बोरिंग का प्रयास कर रही मशीनों को जप्त कर पुलिस में एफ. आई. आर. दर्ज कराने का अधिकार होगा। आदेश में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को उनके क्षेत्रान्तर्गत इस निमित्त अपरिहार्य प्रकरणों के लिए व अन्य प्रयोजनों हेतु उचित जांच के पश्चात अनुज्ञा देने हेतु प्राधिकृत किया गया है।

Related posts

पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने गाँव-गाँव पहुँच रही चलित प्रयोगशाला

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 16 जनवरी 2023

Reva India News

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलने वाले “नशे से दूरी है जरूरी” विशेष जन-जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment