मंडला, 31 अगस्त 2026
शासन के निर्देशानुसार विमुक्ति दिवस का आयोजन पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास बड़ी खैरी, मंडला में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के जनप्रतिनिधि, समाजसेवक, विद्यार्थी तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत, विभागीय योजनाओं की जानकारी, स्वल्पाहार वितरण एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री अनंतसिंह राठौर, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण समिति के श्री अमरजीत सिंह चौहान, श्री पी.एस. धनगर, श्री नवल सिंह बंजारा, श्रीमती अंजना जैतवार, सहायक संचालक श्री निशांत यादव, अधीक्षक श्री मदन झारिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

