Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया कमिशनिंग की तैयारियों का जायजा

मंडला 8 अप्रैल 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की कमिशनिंग का कार्य 9 अप्रैल से प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना तथा पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय का भ्रमण करते हुए कमिशनिंग की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि परिसर के अंदर निर्धारित प्रवेश कार्ड धारक को ही प्रवेश दिया जाए। उन्होंने भवन की सुरक्षा, ईव्हीएम परिवहन मार्ग, सीसीटीव्ही कैमरा, कमिशनिंग कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारियों के लिए बेहतर पानी एवं भोजन आदि के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, हुनेन्द्र घोरमारे, ईईपीआईयू जीपी पटले सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर उन्हें तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाएं कम्यूनिकेशन टीम की बैठक संपन्न

Reva India News

101 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए शाला त्यागी बालिकाओं की जानकारी भेजने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment