Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित

मंडला 10 अप्रैल 2024

मतदान दलों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले प्राथमिक शिक्षक नानसाय मरावी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल 2024 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला में मतदान अधिकारी क्रं. 3 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था जिसमें नानसाय मरावी प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक शाला कुंडपानी विकासखंड घुघरी बिना किसी सूचना अथवा आवेदन के अनुपस्थित थे। निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य पर  लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मवई निर्धारित किया गया है। उन्हंे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related posts

सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस पर साईं भक्तों ने किया रक्तदान

Reva India News

कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जारी प्रतिबंधात्मक आदेश 15 जुलाई तक यथावत

Reva India News

टीएल बैठक आयोजित: कलेक्टर ने की गहन समीक्षा, लापरवाही पर नोटिस जारी

Reva India News

Leave a Comment