Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं को दी गई वित्तीय साक्षरता एवं बीमा योजनाओं की जानकारी

मंडला, 12 जून 2026

विकासखंड नैनपुर के ग्राम पोंडी एवं चिचगांव में 10 जून को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री के.के. अवस्थी, वित्तीय साक्षरता अधिकारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को समूह के सफल संचालन एवं वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर सी.सी.एल. ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न ऋण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Related posts

जेईई नीट कोचिंग क्लासेस 15 से

Reva India News

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह और नवीन कुश्ती मैट का उद्घाटन 29 अगस्त को

Reva India News

*10 दिवस में पूर्ण करें उपार्जित धान का परिवहन – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश*

Reva India News

Leave a Comment