Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वित्तीय साक्षरता शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ, नौ ब्लॉकों में जागरूकता अभियान जारी

मंडला, 12 जून 2026

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 11 जून को जिला मंडला में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘समर्पित’ संस्था द्वारा संचालित तीनों वित्तीय साक्षरता केंद्रों के माध्यम से जिले के सभी नौ विकासखंडों में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत सीएफएल के ब्लॉक काउंसलर गांव-गांव पहुंचकर वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बीमा योजनाओं तथा वित्तीय प्रबंधन के संबंध में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही बैंक प्रबंधकों एवं बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट को भी शिविरों में आमंत्रित किया जा रहा है, जहां ग्रामीणों के बीमा एवं अटल पेंशन योजना के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं।

इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी उनके गांव में ही उपलब्ध हो रही है, जिससे उन्हें बैंक के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और उनके कार्य आसानी से स्थानीय स्तर पर ही संपन्न हो रहे हैं।

यह अभियान समर्पित संस्था के क्षेत्रीय कार्यालय की प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी ब्लॉक काउंसलरों के साथ शिव प्रसाद नंदा, मनीष सिंगोर, नाजिम शाही, स्वाती सोनी, कमलेश दुबे, प्रवीण राय एवं जॉन्सन जॉय का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से उन्हें बैंकिंग योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं घर के नजदीक ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

Related posts

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

Reva India News

एडीजीपी नक्सल पंकज श्रीवास्तव ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

Reva India News

महिलाओं को आरक्षण व अधिकारों की दी गई जानकारी

Reva India News

Leave a Comment