Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसानों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप फसलों के चयन हेतु प्रेरित करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 9 मई 2024

कृषि एवं संबंधित विभागों की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि किसानों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप फसल के चयन हेतु प्रेरित करें। ऐसी फसलों का चयन करें जिनमें पानी की आवश्यकता कम पड़ती है। कृषि का रकबा एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। रागी, कोदो-कुटकी एवं चिया फसल को प्रोत्साहित करें। उन्होंने खाद और बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुओं के टीकाकरण की कार्यवाही लगातार जारी रखें। कुक्कुट, बकरी एवं सूकर पालन आदि में लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। फलों के उत्पादन को व्यावसायिक रूप प्रदान करें। मत्स्योत्पादन बढ़ाएं, अमृत सरोवरों में भी मछली का पालन करें। बैठक में कलेक्टर ने सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा बैंकों की वित्तीय स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की। कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में उपसंचालक कृषि मधु अली डांगी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

एक सप्ताह में पूर्ण कराये खाद्यान्न पर्ची ई-केवायसी- कलेक्टर

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ

Reva India News

वेतन निर्धारण प्रकरणों के निराकरण के लिए 25 से 29 तक लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment