Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पल्स पोलियो 23 जून को

 

मंडला 11 जून 2024

भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो का आयोजन रविवार 23 जून को किया जायेगा। इसके अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के उम्र तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। इस कार्य की सम्पन्नता के लिए पूरे जिले में पोलियो बूथ बच्चों की जनसंख्या के अनुसार केन्द्र बनाए जायेंगे। 23 जून को बच्चों के आधार के अनुसार बूथ एवं 24 जून, 25 जून को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाकर, मार्किंग की जायेगी। अभियान के दौरान ईंट भट्टे निर्माण स्थल, जुग्गी झोपड़ी एवं घुमक्कड़ आबाद स्थल पर मोबाइल टीम के द्वारा विशेष ध्यान देकर शत-प्रतिशत पूर्ति का प्रयास किया जायेगा।

Related posts

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अंतिम सूची जारी

Reva India News

कलेक्टर एवं जि.पं. सीईओ ने मवई क्षेत्र में देखे विकास कार्य

Reva India News

Leave a Comment