Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत 10 रूपए में होगी खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जाँच

मंडला 12 जून 2024

मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य पदार्थों में की जाने वाली मिलावट के प्रति जागरूक करने एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देने तथा खाद्य पदार्थों के शुद्धता की तत्काल प्राथमिक जांच 10 रूपये के शुल्क पर, चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से कराने हेतु चलित खाद्य प्रयोगशाला का मण्डला जिले में प्रत्येक माह द्वितीय एवं चतुर्थ सप्ताह के दिन गुरूवार एवं शुक्रवार को रहेगा। मण्डला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा एमएफटीएल के माध्यम से खाद्य पदार्थों में की जाने वाली मिलावट के प्रति जनजागरूकता, खाद्य पदार्थों की शुद्धता की तत्काल जांच एवं अन्य संबंधित कार्यों का संपादन किया जाना है। मण्डला जिले में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के भ्रमण के दौरान आम उपभोक्ताओं के द्वारा भी खाद्य पदार्थों में की जाने वाली मिलावट की तत्काल प्राथमिक जांच 10 रूपये का शुल्क चालान के माध्यम से अदा कर कराया जा सकता है।

Related posts

जनजातीय गौरव दिवस हमारे लिए गर्व का विषय है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसामुंडा के त्याग और बलिदान के सम्मान में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया – कैबिनेट मंत्री जनजातीय गौरव दिवस एवं मंडला गौरव दिवस आयोजित पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के ऑडीटोरियम हॉल में हुआ समारोह

Reva India News

हाईवे के पास के अतिक्रमण को चिन्हित कर तत्काल हटाएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

*कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा — आईपीएल सट्टा रैकेट पकड़ा*

Reva India News

Leave a Comment