Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकीकृत बागवानी विकास मिशन: 3 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए दल रवाना

मंडला, 28 जनवरी 2026

उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मण्डला अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत राज्य के अंदर 3 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए प्रशिक्षण दल को जिला मुख्यालय मण्डला से रवाना किया गया। प्रशिक्षण दल को जनपद अध्यक्ष श्री सोनू भलावी एवं जनपद सभापति श्री विनोद चौरसिया द्वारा हरी झण्डी दिखाकर उद्यानिकी के उच्च तकनीकों का अवलोकन एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 30 कृषकों के दल को रवाना किया गया। राज्य के अंदर 3 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत कृषकों का दल जागृति महिला मण्डल समिति नैनपुर के माध्यम से श्रीमति सरोज उइके द्वारा 29 जनवरी 2026 तक के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला, सिवनी एवं छिंदवाड़ा के अधिनस्थ प्रशिक्षण कराकर, कृषकों के प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराते हुए तकनीकी ज्ञानवर्धन व प्रशिक्षित कराया जावेगा।

इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान मण्डला श्री मोहनसिंह मरावी, श्री सुरेन्द्र सिंह श्याम कार्यालयीन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, श्रीमति मीरा उइके, कार्यालयीन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, श्री राजकिशोर हजारिया कार्यालयीन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, श्री सुखमनशाह कुमरे, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मोहगांव, श्री ओमप्रकाश भवेदी, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी बिछिया एवं अन्य खण्ड स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पीएम जनमन योजना जनजातीय समुदाय के जीवन में ला रही बदलाव – राज्यपाल श्री पटेल ग्राम अमाही में बैगा एवं भारिया समुदाय के लोगों से किया संवाद

Reva India News

जादू नहीं विज्ञान है समझना समझाना आसान है।   

Reva India News

बिरसा मुण्डा की संगठनात्मक क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना प्रेरणास्पद टाऊन हॉल में मनाई गई वीर शहीद बिरसा मुण्डा की जयंती

Reva India News

Leave a Comment