Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2 से 7 जुलाई तक होगा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों हेतु शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट

मंडला 14 जून 2024

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 25 मई 2023 से 20 जून 2023 तक आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम 14 मार्च 2024 को घोषित किया गया है। सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों हेतु सफल अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की परीक्षा जिसमें शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट जेल विभाग स्वयं लेगा। प्रथम चरण में चयनित उम्मीदवारों का शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट मोतीलाल नेहरू, पुलिस स्टेडियम, भोपाल में 2 जुलाई 2024 से 7 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाएगा, जिसका विस्तृत विवरण मध्यप्रदेश कर्मचारी भोपाल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

Related posts

कोरोना के 5 नये मरीज मिले

Reva India News

जिले में संचालित दवाई दुकानों का निरीक्षण

Reva India News

सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 27 को

Reva India News

Leave a Comment