Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांभर के शिकार के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने जिला जेल भेजा

मंडला, 12 सितंबर 2026।

कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला अंतर्गत बफर जोन वन मंडल के परिक्षेत्र सिझोरा की बीट कटंगी के ग्राम कटंगटोला में वन्यजीव अपराध के विरुद्ध की गई कार्रवाई में वन विभाग को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने वन्यजीव सांभर के शिकार के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

पोला पर्व के दौरान वन्यजीव अपराध की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र संचालक एवं उपसंचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व के निर्देशानुसार बफर क्षेत्र में सघन गश्ती के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम द्वारा ग्राम कटंगटोला निवासी रामफल पिता इमरत, संतू पिता सुखधन एवं चैनसिंह पिता बैशाखू को वन्यजीव सांभर के शिकार के आरोप में गिरफ्तार किया गया l आरोपियों से वन्यजीव सांभर का मांस एवं अन्य अवयव की जप्ती भी की गई हैं l

 

तीनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल मंडला भेजे जाने के आदेश दिए गए।

 

वन्यजीव अपराधों की रोकथाम के लिए कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा बफर क्षेत्र में लगातार गश्ती, निगरानी एवं सूचना तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। वन्यजीव संरक्षण के प्रति विभाग की शून्य-सहिष्णुता नीति के तहत अवैध शिकार एवं अन्य वन्यजीव अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

उक्त कार्रवाई में श्री अभिषेक दुबे, परिक्षेत्र अधिकारी सिझोरा; श्री दुर्गेश मरावी, परिक्षेत्र सहायक मगधा; श्री राज कुमार कुलस्ते परिक्षेत्र सहायक मांझीपुर, श्री अभय परिहार, बीट प्रभारी कटंगी सहित अन्य वन अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

सोलह नवंबर को बीस पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

सीड बॉल से पड़ती भूमि में हरियाली घुघरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री तपन धारगा हुए शामिल

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment