Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर परिषद बम्हनी एवं नैनपुर में पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण

मंडला, 18 जनवरी 2026

नगर परिषद बम्हनी, नगर परिषद नैनपुर एवं बिछिया में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के मुख्य अभियंता श्री शैलेंद्र शुक्ला द्वारा पेयजल योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया।

नगर परिषद बम्हनी में एमयूडीसी द्वारा निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, स्टेशन रोड स्थित पेयजल पाइपलाइन, वर्तमान में संचालित पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही पानी की टंकी पर जल की गुणवत्ता की जांच भी की गई।

इसी क्रम में नगर परिषद नैनपुर में संचालित पेयजल योजना अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल पाइपलाइन एवं जल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संसाधनों एवं मशीनरी के समुचित रिपेयर एवं मेंटेनेंस के निर्देश दिए गए। साथ ही प्लांट के संचालन के लिए केमिस्ट की नियुक्ति एवं कुशल संचालक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक श्री गोपाल गुप्ता, नगर परिषदों के सीएमओ, उपयंत्री सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

Reva India News

आरटीई अधिनियम अंतर्गत प्राइवेट शालाओं की प्रथम प्रवेशित कक्षा में प्रवेश प्रारम्भ 7 से 21 मई तक किए जा सकते हैं निःशुल्क ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

जनसुनवाई में संतोष को तत्काल मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Reva India News

Leave a Comment