Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परिवहन कार्यालय में हुई बस ऑपरेटर्स की बैठक

मंडला 18 जून 2024

जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे द्वारा जिला परिवहन कार्यालय मण्डला में जिले के समस्त यात्री बस संचालकों की बैठक ली गई। बैठक में बाढ़ के दौरान पुल पुलियों से आवागमन न किये जाने, ओव्हरलोड बसों का संचालन न करने एवं पुरानी एवं अनफिट बसों  का संचालन न करने की हिदायत दी गई। साथ ही यात्रियों से निर्धारित किराया अनुसार ही किराया लेने एवं दिव्यांग यात्रियों का किराया 50 प्रतिशत लेने तथा उन्हें निर्धारित सीट में बैठाने के लिये बस स्वामियों को निर्देशित किया गया। बस संचालन करते समय बसों के समस्त वैध दस्तावेज परमिट, फिटनेस पीयूसी, बीमा, लायसेंस आदि बसों में रखने के निर्देश दिये गये। बाढ़ के दौरान आबादी निष्क्रमण तथा बाहर से आई टीमों को बाढ़ स्थल तक ले जाने की व्यवस्था हेतु सूचना मिलने पर तत्काल बसों की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में बस एसोसिएशन के अध्यक्ष, जिले के समस्त बस संचालक एवं परिवहन कार्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की बैठक सम्पन्न

Reva India News

पुलिस महा निरीक्षक बालाघाट ने 30 हजार रूपए का इनाम घोषित किया  

Reva India News

जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न कलेक्टर ने की कौशल उन्नयन योजनाओं की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment