Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संतोष एवं गनेश को जनसुनवाई में तत्काल मिला व्हीलचेयर

मंडला 9 जुलाई 2024

राज्य शासन गरीब, वंचित, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। जनसुनवाई के माध्यम से आवेदकों द्वारा बताई जा रही समस्या के जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में आते ही उन समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे बूढ़ी माई महाराजपुर निवासी दिव्यांग संतोष कुमार एवं बबैहा निवासी गनेश दास बैरागी ने व्हीलचेयर प्राप्त करने के संबंध आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर मौके पर ही दोनों आवेदकांे को व्हीलचेयर प्रदान करने के निर्देश दिए। दोनों आवेदक ने व्हीलचेयर पाकर कहते हैं कि समस्या का मौके पर ही निराकरण हो जाने से हम बहुत खुश हैं और जिला प्रशासन एवं राज्य शासन का धन्यवाद करते हैं।

Related posts

आदि शक्ति को समर्पित “शक्ति पर्व” 23 सितंबर को नैनपुर में भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे मुंबई के गायक चरणजीत सिंह सौंधी

Reva India News

मतदान एवं मतगणना के लिए शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

हर बहन तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनें माता-पिता जैसा प्रेम देने और संस्कारों के साथ परिवार के दायित्व निर्वहन में सक्षम बहनों के सम्मान में प्रदेश में 10 अगस्त को 25 हजार स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment