Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में अशोक को मिला 4 हजार का चैक

मंडला 9 जुलाई 2024

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देश पर शिकायतों का मौके पर ही निराकरण होने से आवेदक खुशी जाहिर कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के ग्राम पंचायत मोहगांव निवासी अशोक कुमार कछवाहा ने जीवनयापन हेतु कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आवेदक को 4 हजार रूपए का चैक देकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। अशोक ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts

गांजा तस्कर गिरफ्तार

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाए – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

जिला सलाहकार समिति की बैठक आज

Reva India News

Leave a Comment