थाना बिछिया जिला मण्डला में अवैध मादक पदार्थ क्रय विक्रय में संलिप्त व्यकितयो के विरूध्द धरपकड अभियान के दौरान श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला के निर्देशन पर एंव अति पुलिस अधीक्षक महोदय एंव श्रीमान् एसडीओपी महोदय बिछिया के मार्गदर्शन पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश के पालन में थाना बिछिया क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 11.06.2021 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल कलर की होंडा स्कूटी वाहन क्रं . MP 51 SA 6104 में दो लडके मण्डला की ओर से बिछिया आ रहे हैं जिसकी गाडी में भारी मात्रा मे मादक पदार्थ गांजा हैं । तुरंत दबिश देकर गाडी के रोका जाए एवं तलाशी ली जाये तो भारी मात्रा मे गांजा बरामद हो सकता हैं । सूचना पर थाना बिछिया स्टाफ द्वारा नेशनल हाइवे 30 बंजारी घाट पर मण्डला से आने वाली रोड़ के सामने पहुंचकर और स्टापर लगाकर नाकाबंदी कर मण्डला की ओर से आने जाने वाली वाहनों को सघन चेकिंग प्रारंभ की गयी लगभग 30 मिनट बाद मुखबिर द्वारा आधे घंटे के बाद की मुखबीर द्धारा बताई गयी सूचना अनुसार एक लाल कलर की होंडा स्कूटी वाहन क्रं . MP51SA6104 था आती दिखायी दी जिसे सावधानी पूर्वक रोका गया । उक्त स्कूटी मे दो लडके एक लडका चला रहा था एवं एक पीछे बैठा था । दोनों के कंधे मे अलग अलग बैग टंगे थे । जिसके संबंध में पूछताछ की गई जिन्होने उक्त भारी मात्रा में रखे अवैध गांजा मादक पदार्थ जो बिछिया की तरफ फुटकर विक्रय की बात स्वीकार किये उक्त दोनो अभियुक्त से उनका नाम पता पूछने उन्होने अपना नाम सुभांकर सिंगौर पिता नैन कुमार सिंगौर, उम्र 19 साल ग्राम भपसा पु.चौकी हिरदेनगर थाना महाराजपुर , नितिन पिता संत लाल नेताम, उम्र 20 साल सा.मडईजर थाना महाराजपुर जिला मण्डला का होना बताया गया । तथा दोनो लडको के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर शुंभाकर सिंगौर के पास स्लेटी रंग के बैंग में 3.800 किलो ग्राम गांजा , एक स्कूटी क्रं . MP 51 SA 6104 एंव नितिन नेताम के पास कत्थई रंग का बैंग जिसमें 3.600 किलो ग्राम गांजा एंव बरामद किया गया । दोनो आरोपियो से जप्तशुदा गांजा कुल वजन 7.400 किलो ग्राम जप्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 75000 रूपये है । दोनों आरोपियों के विरूध्द थाना बिछिया में अप क्रं . 184/21 धारा 8/20 एनडी पीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया जाकर मामले में विवेचना जारी है ।
भूमिका – निरी . एस राम मरावी , सहायक उप निरी धनपाल बिसेन , छबिलाल सूर्यवंशी , परनसिंह मंडाव , प्र.आर . 534 कृष्ण कुमार चौबे , आर .613 हेमन्त शिव , आर 245 पलाश पटेल , आर .464 धनेश मेरावी ।
