Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4 दिवसीय रज़ा स्मृति का शुभारंभ आज रज़ा कला वीथिका और रपटा घाट में सजेंगी रंगों की महफ़िल झंकार भवन में गूंजेगी शायर और कवियों की आवाज़

मंडला – विश्व प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की स्मृति में रज़ा फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा 20 से 23 जुलाई 2024 तक रज़ा स्मृति का आयोजन किया जा रहा है। वैसे तो हर वर्ष हैदर रज़ा की स्मृति में रज़ा स्मृति का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन इस बार इसके आयोजन में और अधिक विस्तार किया गया है। रज़ा स्मृति का आयोजन जिला न्यायालय के सामने स्थित रज़ा कला वीथिका के साथ-साथ रपटा घाट और झंकार भवन में भी किया जा रहा है।

 

रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने बताया कि रज़ा स्मृति का शुभारंभ रज़ा कला वीथिका में 20 जुलाई 2024 की सुबह 11:00 बजे मध्य प्रदेश शासन की पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके के कर कमलों से होगा। रज़ा कला वीथिका में चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग और छाते पर रंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कला प्रेमी पेंटिंग कर अपने चहेते कलाकार को रगांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान यहां ड्राइंग शीट, कैनवस, गमले, छातों पर चित्रकारी कर कलाकार हैदर रज़ा को याद करेंगे। इस कार्यशाला में आशीष कछवाहा, प्रवीण सैय्याम और अशोक सोनवानी बतौर कलाकार शामिल रहेंगे। माटी पर रंग के तहत भीखम प्रजापति मिटटी चाक से मिटटी की चीज़े बनाना सिखाएंगे। बता दे कि 20 जुलाई से 22 जुलाई तक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चित्रकला कार्यशाला आयोजित रहेगी।

 

इसके साथ ही रपटा घाट में आयोजित युवा चित्रकला शिविर और चित्रकला प्रदर्शनी में रजनी भोसले, प्रीति मान, रिव्या बकुत्रा, पूर्वी शुक्ल, अनूप श्रीवास्तव, रानी मालवतकर, दीपक कुमार श्याम, आत्माराम श्याम, हरिओम पाटीदार और प्रभात जोशी बतौर चित्रकार शामिल होंगे और नर्मदा तट के पवित्र और मनोरम नज़ारे के बीच चित्रकारी का आनंद लेंगे। 21 जुलाई की शाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन झंकार भवन में किया गया है। उसमें शाम 6:00 बजे हिंदी उर्दू कविता पाठ होगा। इसमें वाज़दा खान, पूनम अरोड़ा, चराग शर्मा, शाहबाज रिज़्वी अपने कलाम और कविता प्रस्तुत करेंगे। इसके उपरांत स्थानीय कथक नृत्यांगना रानू चंद्रावल द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। 22 जुलाई की शाम 6:00 बजे हिंदी उर्दू कविता पाठ होगा। इस काव्य पाठ में सुशीला पुरी, जोशन बनर्जी आडवानी, अमरदीप सिंह और कमर अब्बास अपने काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम का समापन कबीर गायन से होगा। इसमें प्रसिद्ध कबीर गायक भैरू सिंह चौहान अपने साथियों के साथ प्रस्तुति देंगे। 23 जुलाई की सुबह 10:00 बजे स्थानीय बिंझिया स्थित कब्रिस्तान में विश्व विख्यात कलाकार सैयद हैदर रज़ा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी कब्र पर पुष्प अर्पण के साथ रज़ा स्मृति 2024 का समापन होगा। रज़ा स्मृति के आयोजन में इनर वोइस सोसाइटी, माँ रेवा सेवा महाआरती समिति और सरदार पटेल स्कूल ऑफ नर्सिंग, मण्डला अपना सहयोग प्रदान कर रहा है।

Related posts

पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करें- लोक स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती उइके बालाघाट में जर्नलिस्ट सम्मान समारोह में शामिल हुई  

Reva India News

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना

Reva India News

गुरुकुल परम्परा को आत्मसात कर हम फिर से बनेंगे विश्व गुरु : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment