मण्डला। रविवार को जिले भर में गुरूपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया शिष्यों ने इस परम्परा को भक्ति भाव के साथ मनाया। गुरूओं के चरण धोंए और पूजन किया। इसी कड़ी में जिले के विश्वनाथ वैदिक गुरूकुल के संचालक आचार्य भीमदेव जी महाराज एवं संस्थापक भारत राष्ट्रादय ट्रस्ट व आचार्य विजय जी महाराज, संत रामदास जी महाराज, संत शारदात्मक जी महाराज एवं धर्मगुरू पं. नीलू महाराज का पुष्पमाला से स्वागत करते हुए धर्म और समाज के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो को लेकर आभार व्यक्त किया। वहीं महात्माओं का सम्मान करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए।

इस दौरान नीरज अग्रवाल, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कैलाश डेहरिया, वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर कांसकार, राजा शुक्ला, समाजसेवी गौसेवा जिला अध्यक्ष रेनू कछवाहा, श्रीमति उमा यादव, श्रीमति गीता साहू, श्रीति सीता परतेती, दीपक रजक, रोहित बघेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पं. नीलू महाराज ने कहा कि इस साल गुरु पूर्णिमा का मत्वपूर्ण त्योहार 21 जुलाई को मनाया गया आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है मान्यताओं के अनुसार इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है यह पूर्णिमा हमारे जीवन में गुरुओं के महत्व को दर्शाती है जो हमें जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। वहीं वरदान आश्रम अंजनिया में गुरूपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया यहां पर भक्तों ने पं नीलू महाराज, साध्वी माता कल्पतरू जी की पूजन करते हुए आर्शीवाद लिया। यहां पर प्रात: काल से ही हवन पूजन पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर वरिष्ठ भाजपा नेता पं शैलेश मिश्रा, समाजसेवी राकेश जैन, सुनील बाली, इन्दे्रश बब्बल खरया, सुनील मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश कछवाहा सहित तमाम समाजसेवी आश्रम पहुंचे और पूजन-अर्चन करते हुए पं नीलू महाराज से आर्शीवाद लिया।

