Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4 दिवसीय रज़ा स्मृति का हुआ शुभारंभ  रज़ा कला वीथिका और रपटा घाट में शुरूहुई चित्रकारी  झंकार भवन में आज होगी शायरी, कविता और कथक नृत्य

मंडला – शनिवार को मशहूर चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की स्मृति में रज़ा फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा चार दिवसीय रज़ा स्मृति – 2024 का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, मृदु किशोर इंडस्ट्रीज की मेनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती मृदुला काल्पीवार, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा एवं कलाप्रेमी राजेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। 20 से 23 जुलाई 2024 तक आयोजित इस कार्यक्रम जिला न्यायालय के सामने स्थित रज़ा कला वीथिका के साथ-साथ रपटा घाट और झंकार भवन में भी किया जा रहा है। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत उन्होंने रज़ा कला वीथिका में प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान रज़ा स्मृति – 2024 के संयोजक व वरिष्ठ चित्रकार अखिलेश ने अतिथियों को प्रदर्शित चित्रों के बारे में जानकारी दी। रज़ा कला वीथिका के बाद अतिथियों ने रपटा घाट में आयोजित चित्रकला कार्यशाला में नर्मदा तट पर चित्रकारी कर रहे मेहमान कलाकार जनी भोसले, प्रीति मान, रिव्या बकुत्रा, पूर्वी शुक्ल, अनूप श्रीवास्तव, रानी मालवतकर, दीपक कुमार श्याम, आत्माराम श्याम, हरिओम पाटीदार और प्रभात जोशी से मुलाक़ात कर उनके कार्यों को देखा और समझा।

 

रज़ा कला वीथिका में चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग और छाते पर रंग कार्यक्रम में पहुंचकर कला प्रेमी चित्रकारी कर रहेहै। कला प्रेमी ड्राइंग शीट, कैनवस, गमले, छातों पर चित्रकारी करते नज़र आ रहे है। इस कार्यशाला में आशीष कछवाहा, प्रवीण सैय्याम और अशोक सोनवानी लोगों को कला की बारीकी से अवगत करा रहे है। माटी पर रंग के तहत भीखम प्रजापति मिटटी चाक से मिटटी की चीज़े बनाना सिखा रहे है। यह कार्यशाला 20 जुलाई से 22 जुलाई तक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

 

रज़ा स्मृति – 2024 की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन झंकार भवन में किया जा रहा है। रज़ा स्मृति के दूसरे दिन रविवार की शाम 6 बजे हिंदी उर्दू कविता पाठ होगा। इसमें वाज़दा खान, पूनम अरोड़ा, चराग शर्मा, शाहबाज रिज़्वी अपने कलाम और कविता प्रस्तुत करेंगे। इसके उपरांत स्थानीय कथक नृत्यांगना रानू चंद्रावल द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने सभी कला प्रेमियों से रज़ा स्मृति के विभिन्न आयोजनों में शामिल होने की अपील की है।

Related posts

कोविड टीके के दोनों डोज अवश्य लगाएँ, सुरक्षा चक्र पूर्ण करें  

Reva India News

जनसुनवाई में मुन्ना लाल सारथी को मिली ट्रायसाईकिल

Reva India News

बांस शिल्पकला पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ

Reva India News

Leave a Comment