Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोपे गए पौधों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – श्री कूमट प्रभारी कलेक्टर ने किया बिछिया क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण

मंडला 26 जुलाई 2024

सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने शुक्रवार को बिछिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य, मध्यान्ह भोजन, सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास तथा वृक्षारोपण आदि कार्यों का निरीक्षण किया।

ग्राम नरेनीमाल में किए गए वृहद वृक्षारोपण का अवलोकन करते हुए श्री कूमट ने निर्देशित किया कि रोपे गए पौधों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। आवश्यकतानुसार फेंसिंग कराएं। बारिश के पानी को रोकने की योजना तैयार करें। ग्राम माधोपुर में सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास के निरीक्षण करते हुये प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं। बच्चों को प्रदाय किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। श्री कूमट ने ग्राम औरई में टीकाकरण कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत बिछिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय मरावी, तहसीलदार नितिन गोंड़, खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप कठल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें निर्माण

 

भ्रमण के दौरान प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने ग्राम बंजी तथा सानीमवाल में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। तकनीकि अमला समुचित मार्गदर्शन प्रदान करें। श्री कूमट ने बाउंड्रीवॉल तथा खेल मैदान निर्माण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने उमरवाड़ा में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनाए जा रहे आवास तथा बंजी में ग्रेवियन संरचना का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

मध्यान्ह भोजन चखकर देखी गुणवत्ता

 

माध्यमिक शाला औरई के निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने बच्चों के लिए बनाए गए मध्यान्ह भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता देखी। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता तथा मेन्यू का सख्ती से पालन करें। खाद्यान्न तथा सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही उपयोग में लाएं। भोजन वाले स्थान की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। श्री कूमट ने विद्यालय के नामांकन, पुस्तक वितरण आदि के संबंध में भी जानकारी लेते हुए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

ऊर्जा विभाग मण्डला मध्यप्रदेश में लगातार आठवी बार प्रथम  

Reva India News

उर्वरक बी. एसएसपी अमानक पाए जाने पर क्रय-विक्रय प्रतिबंधित

Reva India News

सेमरखापा में आयोजित मड़ई मेला में चलाया गया जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment