Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 2 अगस्त को जगन्नाथपुरी और कोंणार्क सूर्य मंदिर के दर्शन व पूजा अर्चना करेंगी

मंडला 1 अगस्त 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 1 अगस्त को प्रातः 6 बजे मंडला से प्रस्थान कर अंजनिया, बिछिया, मोतीनाला, पोंडी, कवर्धा, बेमेतरा होते हुए दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस रायपुर आगमन करेंगी। आप दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस रायपुर से संबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। सायंकाल 7:30 बजे सर्किट हाउस संबलपुर आगमन कर रात्रि 9:30 बजे श्री जगन्नाथपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 2 अगस्त 2024 को रात्रि 3 बजे श्री जगन्नाथपुरी आगमन कर रात्रि विश्राम करेंगी। आप प्रातः 8 बजे श्री जगन्नाथपुरी के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगी और दोपहर 1 बजे जगन्नाथपुरी से कोंणार्क सूर्य मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 2 बजे कोंणार्क सूर्य मंदिर में आगमन कर सूर्य मंदिर के दर्शन करेंगी। आप दोपहर 3 बजे कोंणार्क सूर्य मंदिर से जगन्नाथपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। सायंकार 4 बजे सर्किटहाउस जगन्नाथपुरी आगमन कर रात्रि विश्राम करेंगी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 3 अगस्त 2024 को प्रातः 6 बजे श्री जगन्नाथपुरी से प्रस्थान कर पुरी, भुवनेश्वर, कटर, बेमेतरा, कवर्धा, पोंडी, मोतीनाला, बिछिया, अंजनिया होते हुए 4 अगस्त 2024 को मंडला आगमन करेंगी।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत गृह प्रवेशम् कार्यक्रम 16 का

Reva India News

कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम सूची जारी

Reva India News

24 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

Reva India News

Leave a Comment