Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों को आभार-पत्र और उपहार का देंगे संदेश मुख्यमंत्री 11 जिलों के कार्यक्रम में होंगे शामिल

मंडला 1 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रक्षाबंधन के पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों का आभार उपहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रक्षाबंधन और सावन उत्सव थीम पर केन्द्रित यह कार्यक्रम चयनित जिलों में होगा। एक से 17 अगस्त के मध्य 11 जिले सिंगरौली (चितरंगी), सतना, दमोह (जबेरा), नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल (भैंसदेही), श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिण्डोरी में आभार सह उपहार कार्यक्रम होगा।

इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र और उपहार का संदेश देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से राखी भी बँधवाएगें और उनसे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की थीम रक्षाबंधन, सावन उत्सव पर केन्द्रित होगी। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहनों के लिये झुले लगाये जायेंगे। कार्यक्रमों में ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के तहत पौधारोपण होगा एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शेष जिलों में मंत्रीगण एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा।

Related posts

कलेक्टर ने किया नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण

Reva India News

जनभागीदारी के साथ समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल ग्राम पंचायत मझगांव में “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा आयोजित

Reva India News

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित जानकारी  

Reva India News

Leave a Comment