Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत गृह प्रवेशम् कार्यक्रम 16 का

मण्डला 14 फरवरी 2021

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रदेश में निर्मित 1 लाख आवासों का गृह प्रवेशम् कार्यक्रम 16 फरवरी प्रातः 11 बजे मिन्टो हॉल भोपाल से वर्चुअल वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है। संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने समस्त कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया है कि समस्त जिलों द्वारा निर्मित आवासों के गृह प्रवेशम् के लिये आवश्यक मापदण्ड की तैयारी सुनिश्चित करें। तैयारी के अंतर्गत समस्त जिले के पोर्टल पर पूर्ण सभी आवासों की जनपदवार, ग्राम पंचायतवार, ग्रामवार, हितग्राहीवार सूची बनाकर गृह प्रवेशम् के लिए आवश्यक तैयारी करें। प्रत्येक जिले में पीएमएवायजी के पंजीकृत समस्त हितग्राहियों का कार्यक्रम हेतु पंजीयन कराया जाये तथा समस्त हितग्राहियों को उक्त कार्यक्रम में भागीदारी की सूचना एम.एम.एस. व अन्य माध्यम से देना सुनिश्चित किया जायें।

संचालक ने जिले की समस्त पंचायतों को कार्यक्रम हेतु लाईव कनेक्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिला पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय तथा समृद्ध पर्यावास से संलग्न विभागों को इस कार्यक्रम से कनेक्ट करने के निर्देश दिए हैं। संचालक ने कहा है कि जिले के त्रि-स्तरीय पंचायतों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं पटवारी आदि को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाये। उक्त तिथि को प्रत्येक जिले में पूर्ण हुये आवासों के 05 हितग्राहियों को जिला सूचना केन्द्र बुलाया जाये, जिनमें 01 महिला, कम से कम एक हितग्राही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो। यथासंभव इन 05 हितग्राहियों में कम से कम एक प्रवासी श्रमिक हो। गृह प्रवेशम् के कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। गृह प्रवेशम् कार्यक्रम में सम्मिलित प्रत्येक आवास के लिए निर्धारित सभी पैरामीटर में पूर्ण हो व इन आवासों का भौतिक सत्यापन करवाया जाए। इनमें विसंगति पाये जाने पर सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। गृह प्रवेशम् कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुये मास्क लगाना, आवश्यकतानुसार सेनेटाईजर का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाये।

Related posts

परिवहन विभाग ने बसों में लगाए पोस्टर  

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन…

Reva India News

Leave a Comment