Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुरेहली जलाशय: मुख्य बांध सुरक्षित, स्लूस गेट पूर्णतः खुला रखा गया है

मंडला 3 अगस्त 2024

जलाशय विकासखण्ड घुघरी अंतर्गत ग्राम सुरेहली में स्थित है। जलाशय का कैचमेंट एरिया 3.11 वर्ग कि.मी. है एवं जलभराव क्षमता 0.611 मि.घ.मी. है। बांध की लंबाई 210 मी. एवं ऊंचाई 14 मी. है। जलाशय का निर्माण वर्ष 2010-11 में पूर्ण कर लिया गया था। जलाशय के कैचमेंट एरिया में अत्याधिक बारिश होने के कारण बांध पूर्ण क्षमता में भरने के पश्चात् वेस्ट वियर से लगभग 1 मीटर ऊंचाई से पानी की निकासी हुई है, जिससे वेस्ट वियर की डाऊन स्ट्रीम में कटाव हो गया है। जलाशय का मुख्य बांध सुरक्षित है एवं नहर का स्लूस गेट पूर्णतः खुला रखा गया है फिर भी सर्तकता को दृष्टिगत रखते हुए वेस्ट वियर से लगभग 1.50 कि.मी. निचले एरिया में स्थित दो परिवारों को अन्यत्र सुरक्षित स्थल पर जाने हेतु अवगत करा दिया गया है। वर्तमान में वेस्ट वियर से लगभग 1 फीट ऊंचाई का पानी निकासी हो रहा है। स्थल पर विभागीय अमला उपस्थित है। स्थिति पर नियंत्रण हेतु सतत् निगरानी की जा रही है। वर्तमान में किसी भी प्रकार का रिसाव बांध से नही हो रहा है एवं बांध सुरक्षित है।

Related posts

18 जून को जिले में 8.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के लिए अंतिम अवसर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की वैक्सीनेशन महाभियान की तैयारियों की समीक्षा  

Reva India News

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment