Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा रैली को रवाना किया

मंडला 13 अगस्त 2024

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बाईक रैली, रैली, हर घर घर, गली गली और चौराहों में तिरंगा झंडा लगाना प्रमुख है। इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को पुलिस परेड मैदान मंडला से तिरंगा यात्रा की बाईक रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाईक रैली ने पुलिस परेड मैदान से प्रारंभ होकर बिंझिया तिराहा से लालीपुर चौक, बस स्टेंड, पड़ाव, बैगा बैगी चौराहा, नेहरू चौराहा होते हुए बाईक रैली का पुलिस परेड मैदान में समापन हुआ। आयोजित बाईक रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर में तिरंगा लगाने की अपील की गई। जिससे देश के नागरिक स्वतंत्रता दिवस का महत्व जान सकें। हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा रैली निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा रैली में जिले के सभी विभागों, महाविद्यालयों, स्कूलों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों, जिले के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

Related posts

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई

Reva India News

बाल विवाह रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित जिला स्तरीय दूरभाष नंबर 07642-252699

Reva India News

राजस्व शिविरों का हुआ आयोजन

Reva India News

Leave a Comment