Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाशहर और राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में मरीज़ों की सुविधा को दी जाये प्राथमिकता: उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की

मण्डला 13 अगस्त 2024

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार कार्य की योजना में मरीज़ों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाये। चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज के निर्माण की योजना में यह ध्यान रखा जाये कि अंतः संबद्ध वार्ड और सुविधाएँ जिनमें मूवमेंट अधिक हैं, वे सहज संपर्क में हों तथा सुलभ आवागमन के पर्याप्त प्रावधान हों। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधोसंरचना विस्तार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि निर्माण कार्य की प्रगति नियमित मॉनिटरिंग करें तदानुसार मैनपॉवर उपलब्धता और उपकरणों की व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्रवाई समय से पूर्ण कर ले जायें। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का समय से एवं विधिवत रूप से प्रदाय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सिंगरौली मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, ज़िला चिकित्सालय मऊगंज, मैहर और सिंगरौली के निर्माण कार्यों की योजना और अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। रीवा मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रगतिरत एवं प्रस्तावित नवीन सुविधाओं के विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण कुमार पिथोड़े, आयुक्त स्वास्थ्य श्री तरुण राठी, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ पंकज जैन, एमडी बीडीसी श्री चन्द्रमोहन ठाकुर सहित निर्माण एजेंसी पीआईयू और बीडीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: इंडोर स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय आयोजन

Reva India News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित हुई जिले की 1 लाख 97 हजार 46  लाड़ली बहनें  

Reva India News

आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत् आयोजित होंगे विधिक साक्षरता शिविर विधिक सेवा सभाकक्ष में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Reva India News

1 comment

Leave a Comment