Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फोस्टर केयर हेतु देखरेख और संरक्षण के लिए दिशा-निर्देश जारी

मंडला 14 अगस्त 2024

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि फोस्टर केयर एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें परिवार के घरेलू वातावरण में वैकल्पिक देखरेख हेतु बच्चे को, आम तौर पर अवधि या विस्तृत अवधि के लिए देखरेख और संरक्षण के उद्देश्य से विस्तृत परिवार अथवा असंबंधित परिवार के सदस्यों के साथ रखा जाता है। उन्होंने फोस्टर केयर हेतु कौंन से बच्चे पात्र होंगे इस संबंध में बताया कि बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले या समुदाय में रहने वाले (6 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के) देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले सभी बच्चे, बिना मुलाकात वाले बच्चे और अयोग्य अभिभावक वाले बच्चे, वे सभी बच्चे जिन्हें या तो देश में दत्तक ग्रहण या अंतर देशीय दत्तक ग्रहण में परिवार नहीं मिलता है और उन्हें दत्तक ग्रहण के नियमों के अनुसार कठिन या विशेष जरूरतों वाले बच्चों की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने भावी पालक माता-पिता के लिए पात्रता मानदंड के संबंध मंे बताया कि भावी पालक माता-पिता शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से सक्षम हों, उनकी जीवन को जानलेवा बिमारी/चिकित्सीय स्थिति नहीं होनी चाहिए और उन्हें किसी भी प्रकृति के आपराधिक कृत्य में दोषी नहीं ठहराया गया हो या बाल अधिकारों के उल्लंघन के किसी भी मामले में कथित रूप से शामिल या आरोपी न हो। उन्होंने संपर्क करने के संबंध मंे बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा बाल कल्याण समिति जिला पंचायत परिसर प्रथम तल मण्डला एवं फोन नंबर 07642253056 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए जिपं. सीईओ ने गोलमेज सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Reva India News

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थोक दवा व्यापारियों एवं दवा दुकानों का औचक निरीक्षण

Reva India News

पॉलीथिन विक्रेता उच्चतम न्यायालय के आदेशों को दिखा रहें हैं ठेंगा

Reva India News

Leave a Comment