Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वतंत्रता का मूल्य समझते हुए एकजुट होकर देश के विकास का संकल्प लें: मंत्री श्रीमती उइके प्रदेशवासियों को दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं  

मण्डला 14 अगस्त 2024

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने 78वे स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री श्रीमती उइके ने अपने संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस अमर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पावन पर्व है। उनके बलिदान को कोटि-कोटि नमन है। सभी नागरिक इस स्वतंत्रता के मूल्य को समझते हुए एकजुट होकर राष्ट्र और प्रदेश के विकास का संकल्प लें।

इस पावन पर्व पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से सभी को अपने राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर एवं संस्थान पर फहराने का अवसर प्राप्त हो रहा है। यह अभियान हम सभी को अपने देश के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को और सुदृढ़ करेगा।

Related posts

जिले के दूरस्थ ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

पौधों का रोपण एवं देखभाल सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – प्रहलाद पटेल निवास में गौर नदी के उदगम स्थल पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

Reva India News

सिविल डिफेंस प्लान के अनुसार निकाय अपनी तैयारियाँ करें – कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment