Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है – संपतिया उइके सरकार की योजनाओं को समझें और लाभ उठाएं – श्री कुलस्ते

मंडला 2 सितंबर 2024

म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करते हुए स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान पी एच ई मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए विविध योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने शासन की योजनाओं का उल्लेख करते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है। शासन की प्रत्येक योजना में जनकल्याण की भावना निहित है, साथ ही उपस्थित लोगों से शासन की योजनाओं को समझकर पात्रतानुसार लाभ उठाने का आव्हान किया।

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के हितों के लिए संकल्पित है। आमजन को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विविध योजनाएं संचालित की जा रही हैं, आवश्यकता है इन योजनाओं को समझकर उनका लाभ उठाने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे योजनाओं को समझें और लाभ लें।

 

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

 

म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने पदमी में ओपन जिम तथा देवदरा एवं सकवाह में हाईमास लाईट, वार्ड क्रं. 10 सतबहनी मंदिर के पास सामुदायिक भवन, ग्राम कटंगाटोला हिरदेनगर में मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत कौरगांव सेमरखापा में सांस्कृतिक मंच एवं ग्राम नेवरगांव पुरवा में चबूतरा निर्माण, देवदरा राजीव कालोनी में मंगलभवन कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, प्रफुल्ल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 नवंबर तक

Reva India News

कारलोस की शानदार हैट्रिक से औरंगाबाद ने कोलकाता को 3 / 0 दी शिकस्त राजस्थान ने गोंदिया को 2 / 0 से दी मात आज होगा कोराबा फुटबॉल क्लब मुंबई व भरवेली माइन्स बालाघाट और निंबाहेड़ा क्लब राजस्थान व यंग बॉयज औरंगाबाद का मुकाबला

Reva India News

रोजगार सृजन योजना ने अखिलेश साहू को बनाया आत्मनिर्भर उद्यमी खुद का भविष्य संवारते हुए दूसरों को दिया रोजगार

Reva India News

Leave a Comment