Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय पोषण माह’ अंतर्गत पोषण रैली का आयोजन किया गया

मंडला 2 सितंबर 2024

महिला बाल विकास परियोजना बीजाडांडी में राष्ट्रीय पोषण आहार माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण रैली का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी चिखली में पोषण रैली में शामिल हुई इस दौरान गर्भवती, धात्री महिला एवं समुदाय की अन्य महिलाओं की पोषण सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को एकत्र कर प्रसव पश्चात बच्चों को 6 माह तक सिर्फ मां के दूध के महत्व के बारे में बताया गया। ऊपरी आहार की शुरुआत कब और कैसे करें, फ्लिपबुक से समझाया गया। साथ ही आहार का प्रकार एवं मात्रा के बारे में भी जानकारी दी गई। रैली में बच्चे, महिलाएं स्कूली बच्चे, स्थानीय पंच, सरपंच, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।

Related posts

माहिष्मती घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सफाई  

Reva India News

शहीदों के बलिदान को किया नमन जिले में आयोजित हुआ पुलिस स्मृति दिवस का कार्यक्रम

Reva India News

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर सख्त दुर्घटनाओं में कमी व राह-वीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए स्पष्ट निर्देश

Reva India News

Leave a Comment