Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मंडला 4 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत सुकतरा में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आधार कार्ड पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, सिकलसेल, स्वास्थ्य परीक्षण, लेब जांच, स्वास्थ्य परामर्श सहित अन्य जांचों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मंडला जेपी यादव सहित संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का इलाज करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण करें। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि अनुपस्थित पटवारी को निलंबन करने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। पेसा एक्ट की समिति के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर समाप्ति के बाद सिरिंज सहित अन्य अपशिष्ट पदार्थों का निपटान करें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शतप्रतिशत कुपोषित बच्चों की जांच करें।

Related posts

मिशन मोड में करें आयुष्मान लाभार्थी कार्ड बनाने का कार्य – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा, झूलापुल से सूरजकुंड तक का मार्ग  विगत पांच दिन के अंदर दो बड़े एक्सीडेंट, संबंधित कुंभकर्णी निंद्रा में

Reva India News

आपदा प्रबंधन के रखें पुख्ता इंतजाम – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment