Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने लिया निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल का निरीक्षण

मंडला 4 सितंबर 2024

निवास भ्रमण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सीएम राईज स्कूल निवास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। उन्होंने निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता देखी। मासिक चैकलिस्ट के अनुसार निर्माण कार्य में प्रगति लाएं। कलेक्टर ने कहा कि बेरीकेटिंग लगाते हुए निर्माणाधीन भवन के आसपास बच्चों का प्रवेश वर्जित करें। उन्होंने क्लासरूम, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्टॉफ रूम तथा शौचालय आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, सहायक कलेक्टर रविकुमार सिहाग, एसडीएम शाहिद खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले का जन्मदिवस सादगीपूर्ण मनाया गया।

Reva India News

*आंगनवाड़ी गोद लिया डीके दुबे*

Reva India News

21 मई को लगाए गए 66 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment