मंडला 4 सितंबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को निवास विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत जेवरा में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर रविकुमार सिहाग, एसडीएम निवास शाहिद खान सहित संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का इलाज करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण करें। उन्होंने लोगों से चर्चा करते हुए 12 तरह की जांच के संबंध में जानकारी दी। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोग शिविर में आकर निःशुल्क दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि नवयुवकों को नशे की लत से दूर रखते हुए गांव का वातावरण साफ सुथरा और स्वच्छ रखने की समझाईश दी। शिविर में पोषण आहार की भी प्रदर्शनी लगाई गई।
