Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गरैया और अरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 2 अक्टूबर 2026

1 अक्टूबर को आँगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-3 गरैया, परियोजना घुघरी में आयोजित कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं तथा महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और टेली मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी दी। महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा और पॉक्सो एक्ट के संबंध में भी जागरूक किया गया। पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।

वहीं 30 सितंबर को एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक विद्यालय अरौली, विकासखंड बिछिया में जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, लैंगिक समानता एवं पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों, मोटे अनाज, दालों एवं विभिन्न भाजियों के पोषण महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा कुमारी रवीना तिलगाम को पुरस्कृत किया गया।

Related posts

1 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा ’वृद्ध दिवस’

Reva India News

स्थापना दिवस पर आयेंगे रावत जी

Reva India News

*मण्डला पुलिस ने मनाया “हरियाली महोत्सव” जिले के समस्त थानों, चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में वृक्षारोपण

Reva India News

Leave a Comment