Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिक्षक केवल पद ही नहीं अपितु उत्तरदायित्व भी है – श्री सोमेश मिश्रा ज्ञानदीप स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

मंडला 5 सितंबर 2024

स्थानीय ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल मंडला में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शिक्षक पद की गरिमा एवं उसके महत्व का आज के परिदृश्य में उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल एक पद ही नहीं अपितु उत्तरदायित्व भी है, वह न केवल विद्यालय के लिये बल्कि समाज के लिये भी उपयोगी है। शिक्षक कुम्हार के रूप में बच्चों के जीवन का सहारा बनें। शिक्षक छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान के लिये भी प्रेरित करें, ताकि वे सभी क्षेत्रों में अपना विकास कर सकें। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान कलेक्टर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया। कलेक्टर ने ’अ’ से अक्षर अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए इस अभियान में अपनी सहभागिता करने की अपील की। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर रविकुमार सिहाग एवं आकिप खान, संस्था सचिव संजय तिवारी, उपाध्यक्ष अजय खोत, सदस्य डॉ. राजेश चौरसिया, प्राचार्य मो. रफीक खान सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related posts

जिला योजना भवन में आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Reva India News

पौड़ी माल में जन कल्याण शिविर का दूसरा चरण संपन्न, 219 आवेदन मिले, 14 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे किया गया

Reva India News

Leave a Comment