Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले की सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को दिए निर्देश

मंडला 7 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले के लटेरी विकासखंड में 4 व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम से लौटते समय राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी चार व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिजन के साथ खड़ी है। पात्रता अनुसार परिजन को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

Related posts

मण्डला गॉट टेलेंट: जिले की उभरती प्रतिभाओं का रंगारंग प्रदर्शन सिंगिंग में जोशनी और डांसिंग में सौम्या बनी चैंपियन ज्ञानदीप स्कूल परिसर में हुआ मण्डला गॉट टैलेंट का ग्रैंड फिनाले जिले की प्रतिभाओं को मिला मंच, 10-10 फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

Reva India News

10 से 17 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा कोदो-कुटकी तिहार केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं श्री पटेल ने किया स्थानीय उत्पाद मेले का शुभारंभ  

Reva India News

22 एवं 23 मई को आयोजित होगा आदि उत्सव केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment