Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुष्मान योजना बनी मोक्षी के उपचार का सहारा थायराइड ग्रंथि की गांठ का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

मंडला, 30 सितम्बर 2026

ग्राम पौड़ी महाराजपुर निवासी मोक्षी रजक के लिए आयुष्मान भारत योजना उपचार में सहारा बनी। मोक्षी रजक को कुछ समय से थायराइड ग्रंथि में गांठ की समस्या थी। इसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं के माध्यम से उन्हें जाँच एवं उपचार की जानकारी मिली। चिकित्सकों द्वारा जांच किए जाने पर थायराइड ग्रंथि में गांठ होने की पुष्टि हुई तथा ऑपरेशन की सलाह दी गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार का खर्च उनके लिए चिंता का विषय था।

इसी दौरान उन्हें आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी मिली। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद योजना के अंतर्गत उनका उपचार एवं ऑपरेशन निःशुल्क कराया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से थायराइड ग्रंथि की गांठ का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

ऑपरेशन के बाद अब मोक्षी रजक के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। वे पहले की अपेक्षा स्वस्थ महसूस कर रही हैं। मोक्षी रजक ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना उनके लिए बहुत मददगार साबित हुई। उन्होंने निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

जिला पशु चिकित्सालय का हुआ निरीक्षण

Reva India News

संवेदन शील मंडला कलेक्टर ने क्लस्टर शिविर में दिखाये अपने तेवर ✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼

Reva India News

महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment