Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण

मंडला 14 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत बकछेरादोना में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आधार कार्ड पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, सिकलसेल, स्वास्थ्य परीक्षण, लेब जांच, स्वास्थ्य परामर्श सहित अन्य जांचों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ श्रेयांश कूमट, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का इलाज करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण करें। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पंचायत का अमला कार्यालयीन समय में उपस्थित रहते हुए लोगों की नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम को नशामुक्त बनाने के लिए ग्राम स्तर पर अभियान चलाएं।

Related posts

संक्रामक बीमारियों से बचने दी जा रही घर-घर स्वच्छ आहार-व्यवहार की जानकारी

Reva India News

नैनपुर में भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे 223 भूखंड कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका ने तैयार किया लेआउट प्लान

Reva India News

म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ ने साथी कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment