Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में सुनी गई 63 आवेदकों की समस्याएँ  

मंडला 17 सितंबर 2024

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 63 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, ऋषभ जैन एवं जेपी यादव ने प्रत्येक आवेदनकर्ता को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन का समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिये। आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम भोंगाद्वार निवासी जितेन्द्र जंघेला ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के संबंध में, सिंहवाहिनी वार्ड मण्डला निवासी सतीश कुमार तिवारी ने अवैध कब्जा हटाने के संबंध में, ग्राम बोकर निवासी अंकुश कुमार झारिया ने अनुंकम्पा नियुक्ति के संबंध में, ग्राम देवरी निवासी छत्तरसिंह ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के संबंध में, साथ ही जनसुनवाई में अगल-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

ई-इपिक डाऊनलोड कराने 7 और 13 को विशेष शिविर

Reva India News

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए 20 फरवरी तक होंगे पंजीयन

Reva India News

पीएचई मंत्री ने किया कैलेंडर का विमोचन

Reva India News

Leave a Comment