Reva India News
Other

बाल संरक्षण समिति की बैठक में दिये निर्देश

मण्डला 18 सितंबर 2024

जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति की ठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने समिति के कामकाज की समीक्षा की। इस अवसर उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड में प्रचलित प्रकरणों का बैसमुचित निराकरण करें। होटल, ढाबा, किराना दुकान आदि का भी निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता के लिए सेमीनार का आयोजन करें। विकासखंडवार मास्टर ट्रेनर नियुक्त करें। ऐसे बच्चे जो नशे की लत में हैं, उन्हें नशे से बचाने प्रभावी प्रयास करें। कलेक्टर ने कहा कि इन बच्चों को जहां से नशा उपलब्ध हो रहा है उन्हीं स्थानों को चिन्हित कर उन पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बाल संरक्षण समिति से जुड़े विभागों को निर्देशित किया कि औचक निरीक्षण करते हुए बच्चों का चिन्हांकन करें। उन्होंने कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर 1098 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। इसी प्रकार नशे के आदि बच्चों एवं व्यक्तियों के नशामुक्ति एवं उनके पुनर्वास के संबंध में भी कार्यवाही करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, डीपीओ शालिनी तिवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

पुलिस अभिरक्षा में मौत का मामला- हत्या के मामले को आत्महत्या में तब्दील कर रही पुलिस*

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया कृषि से संबन्धित कार्यों का किया गया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment